विश्व हिन्दू रक्षा संगठन। श्री रामनवमी पर्व के पावन शुभ अवसर पर अप्रैल 2014 में परम पूज्य संत श्री सुमित्रा नंदन स्वामी जी महाराज के द्वारा सस्थापना किया गया। स्वामी जी ने भारत के हर जगह कोने-कोने गली-गली से देशभक्त और क्रांतिकारी नवयुवकों को एकत्रित कर विश्व हिन्दु रक्षा संगठन की स्थापना की ।अपने कड़ी लगन दृढ़ निश्चय और कड़ी परिश्रम से मात्र कुछ वर्षों के कम समय में ही विश्व हिन्दु रक्षा संगठन ने भारत के हिन्दू भाइयो का विश्वास प्राप्त किया है। जिसका विस्तार राजस्थान के सभी जनपदों के सभी इकाईयों में शूरू हुआ, और आज विश्व हिन्दू रक्षा संगठन भारत के हर राज्य में है। सुमित्रानन्दन स्वामी(संस्थापक/संरक्षक) संगठन का कार्य संगठन के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए संचालित किये जाने वाले कार्यक्रम 1.सदस्यता अभियान चलाना - (सदस्यता आवेदन फार्म भरना) 2. अपने सभी हिन्दू भाइयो को जागरूक करना और संगठित करना, 3.कार्यकर्ता सम्मेलन, 4.हिन्दू सम्मेलन, 5 हिन्दू चेतना रैली, 6. गौ रक्षा, 7.गौ सेवा, 8.दहेज प्रथा पर रोक लगाना, 9.सबको साक्षर करना, 10.स्वच्छ भारत, 11.भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाना 12.अनाथ और असहाय बुजुर्गों और विकलांगो की सेवा करना और उनकी सहायता करना, उनके खाने पीने का ख्याल रखना, उनका सही इलाज करवाना, उन्हें अपने साथ रखना| संगठन के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निष्ठावान एवम् अनुशासित कार्यकर्ता विश्व हिन्दु रक्षा संघटन की ताकत हैं। अपने रोज के दैनिक जीवन की व्यस्तता से थोड़ा सा समय निकाल कर राष्ट्र के प्रति आप निम्न प्रकार से योगदान देकर हमसे जुड सकते हैं।1.तन-मन-धन से संगठन के सदस्य को विचार धारा के प्रति निष्ठावान, संगठन के प्रति समर्पित तथा नेतृत्व के प्रति अनुशासित बनाना ही परम् उद्देश्य है।हमारे इस हिन्दू राष्ट्र के अभियान में संगठन का साथ दे।